फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सुनाम में सांप के डसने से दो मासूम भाइयों की मौत

Sat, 11 Oct 2025 09:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम। सुनाम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिहार से आए मजदूर परिवार के दो मासूम बच्चों की सांप के डसने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार व इलाके में दहशत व मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, विजय पासवान निवासी गांव सरोजा, रामपुर (बिहार) कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ सुनाम आकर राजमिस्त्री का काम करने लगे थे। शुक्रवार रात करीब तीन बजे परिवार गहरी नींद में था कि तभी अचानक घर में घुसे सांप ने उनके दो बेटों आकाश कुमार (9) और अमन (7) को डस लिया। एक बच्चे को सांप ने कान पर और दूसरे को पेट पर काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय पासवान ने बताया कि जब बच्चों की चीखें सुनकर परिवार जागा तो उन्होंने सांप को आसपास रेंगते हुए देखा। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक बच्चे को संगरूर और दूसरे को पटियाला रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में क्रमशः तीसरी और पहली कक्षा में पढ़ते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें