फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अरब देशों में फंसी दो लड़कियां वापस लौटीं

Mon, 11 Nov 2024 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक को दुबई में ड्रग्स मामले में फंसाया और दूसरी को ओमन में बंधक बनाकर रखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बरनाला। अरब देशों में फंसी बरनाला की दो लड़कियां पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के प्रयास से घर वापस लौटी हैं, जिसमें एक लड़की को दुबई में ड्रग्स मामले में फंसाया गया दूसरी को ओमान में बंधक बनाकर रखा गया था।
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि बरनाला शहर की दो बेटियां ओमान और दुबई में फंस गई थीं, जिन्हें हमारी पार्टी के प्रयासों से पंजाब वापस लाया गया है। इनमें बरनाला की लड़की गीता ओमान और मनदीप कौर दुबई में फंसी थीं। दोनों को एजेंटों ने गुमराह किया था। गीता को ओमान में बंधक बनाकर रखा गया और बुरी तरह पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि गीता की मां ने मदद के लिए कई राजनेताओं और प्रशासन से संपर्क किया था लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद उनकी मां ने उनकी पार्टी से संपर्क किया और पार्टी ने ओमान में भारतीय राजदूत से संपर्क कर गीता को वापस भारत भेजने के लिए पत्र लिखा, इसके बाद उसे भारत वापस लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मनदीप कौर भी दुबई में ड्रग्स के फर्जी मामले में फंस थीं। उसके पास पैसे नहीं थे, जिसके कारण इसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दुबई में भारत के राजदूत से संपर्क कर उसे भारत लाई। उन्होंने कहा कि अरब देशों में झूठ बोलकर लड़कियों को फंसाने वाले एजेंटों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें