फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाई जख्मी

Tue, 15 Oct 2024 11:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सोमवार देर रात सुंदर नगर इलाके की दौलत काॅलोनी में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद असंतुलित बाइक के नीचे गिरने पर सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना सुंदर नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चेक कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो भाई ढाबे पर खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। जख्मियों की पहचान कुणाल शर्मा एवं नितिन के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि हादसे के बाद दोनों भाइयों ने शोर मचा दिया। इससे आसपास लोग जमा हो गए। लोगों ने ही जख्मियों के बारे में सूचना उनके परिजनों को दी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस हादसे में कुणाल की हाथ की हड्डी में फ्रेक्चर आया है और नितिन की नाक की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा सिर पर भी चोट आई है। थाना सुंदर नगर के प्रभारी अवतार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें