फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन सात की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दोनों वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे। आरोपियों को सेक्टर 32 में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन के साथ वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की है। इस मामले में न्यू जनता नगर निवासी सचिन कुमार और ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी कालोनी निवासी रितिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना डिवीजन सात की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि पुलिस टीम ने चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों से लूटपाट करते हैं और इस समय भी लूटपाट की कोशिश में हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों के पास कोई काम धंधा नहीं था और शार्टकट में पैसा कमाने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी सचिन के खिलाफ पहले भी करीब पांच से छह मामले दर्ज हैं और वह नशा करने का भी आदी है। उसी ने अपने साथ रितिक को मिलाया और लूटपाट की वारदात करने लगे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी लूटा हुआ सामान किस व्यक्ति को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें