फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में राहगीरों से फोन लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। नशापूर्ति के लिए राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना दरेसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से राहगीर से लूटा हुआ मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में नूरवाला रोड स्थित हीरा नगर निवासी चंदन की शिकायत पर वाल्मीकि मोहल्ला निवासी साहिल चावला और विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान चंदन ने पुलिस के पास शिकायत की कि वह शिवपुरी इलाके में वीरवार को पैदल जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उससे उसका फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात को सही पाया और आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें