फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में धमकियां देने पर पुलिस मुलाजिम पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। गांव कोटलल्लू में एक परिवार के साथ हाथापाई करने और धमकियां देने के आरोप में सदर मानसा पुलिस ने एक पुलिस मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोरखा सिंह को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुलाजिम मानसा में आरआईवी विंग में तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस को गांव कोटलल्लू की एक महिला ने बताया कि गोरखा सिंह अक्सर उन्हें धमकियां दिया करता था। वहीं, वीरवार को पुलिस मुलाजिम उनके घर आ गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया और धमकियां देते हुए मौके से चला गया। सहायक थानेदार शलविंदर सिंह ने बताया कि किसी महिला द्वारा गोरखा सिंह पर आरोप लगाए गए हैं। इस कारण पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें