फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, छह कारें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पुलिस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से चोरी की गाड़ियां लाकर पंजाब में सस्ते दाम पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनसे छह गाड़ियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

डीसीपी डिटेक्टिव सिमरतपाल सिंह ढींढसा ने बताया कि वीरवार को सीआईए टू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के शातिर स्कॉर्पियो लेकर घूम रहे हैं जिसपर जाली नंबर लगा हुआ है। पुलिस ने टिब्बा रोड पर गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने उसमें सवार लवराज सिंह उर्फ राजू गांव करमगढ़ (फिरोजपुर) और अंकुश कुमार उर्फ सोनू गांव मुहआणा बोदला थाना अरनीवाल जिला फाजिल्का को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि लवराज सिंह दो साल से राम नगर बस्ती संगरूर में पुरानी कारें खरीदने और बेचने का काम कर रहा है। वहीं अंकुश एक साल से दुगरी में यही काम कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो इनोवा, दो ब्रेजा व एक बलेनो गाड़ी बरामद की है। इन गाड़ियों को दिल्ली और भोपाल से चोरी किया था। आरोपियों ने बड़े शातिर तरीके से इन गाड़ियों के नंबर बदलने के साथ सभी दस्तावेज तैयार कर रखे थे। इनमें से दो गाड़ियाें को पटियाला और एक को संगरूर में बेचा जा चुका था। डीसीपी ढींडसा ने बताया कि आरोपी लोगों को कारें बेचने के लिए सस्ते दाम का झांसा देते थे। 10 लाख की गाड़ी को 7 लाख में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें