फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले सेना के दो जवानों को पुलिस रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद दो सेना के जवानों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश गरिमा गुप्ता ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों की पहचान तरनतारन के चोहला साहिब निवासी अमृतपाल सिंह और मानसा के सरदूलेवाल गांव निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों फताहपुर सेंट्रल जेल अमृतसर में बंद थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों को मार्च में दर्ज एक एफआईआर के संबंध में पूछताछ के लिए जेल से लाया गया है। यह एफआईआर पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी रिंदा के नेटवर्क से जुड़ी है, जिसमें हथियार और विस्फोटक सप्लाई करने की योजना का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से विस्फोटक, हथियार और हेरोइन बरामद की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें