फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूश टीचर अगवा कर ले गई दो बच्चे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर के बिहारी कालोनी में एक ट्यूशन टीचर दो बच्चों को अगवा कर अपने साथ ले गई है। एक बच्चे की उम्र छह साल तो दूसरी की मात्र ढाई वर्ष है। इस घटना को अंजाम देने के बाद पूरा परिवार ताला लगाकर गायब हो चुका है। यह परिवार चंद दिन पहले ही इस बेहड़े में रहने के लिए आया था। इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपी महिला टीचर और उसके माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उनकी तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
शिकायतकर्ता राम बहादुर ने बताया कि अंजलि और उसके माता पिता कुछ दिन पहले ही उनके बेहड़े में रहने आए। आरती बेहड़े में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। उसका छह साल का बेटा भी आरती के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। 25 जून को बेटा रवि ट्यूशन पढ़ने के लिए आरती के घर गया था, उसके बाद घर नहीं लौटा। वह बेटे को देखने के लिए आरती के घर गया तो वहां ताला लगा हुआ था। उसी समय बेहड़े में रहने वाला पप्पू भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि उसका ढाई साल का बेटा प्रिंस भी नहीं मिल रहा। उसे यकीन है कि आरोपी आरती उसके बच्चे को अगवा कर अपने साथ ले गई है। वहीं मामले की जांच कर रहे एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश चल रही है। उनकी पूरी कोशिश है कि दोनों बच्चे सकुशल अपने घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें