फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: फर्जी पहचान पत्र से भारतीय वायु सेना केंद्र में दाखिल होने की कोशिश, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पिछले तीन माह से हवाई सेना केंद्र में मजदूरी करने जा रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा में फर्जी पहचान पत्र से दाखिल होने की कोशिश करने वाले अजय ऋषिदेव पुत्र सोनी लाल ऋषिदेव वासी खुरखुरिया हावाकौर गामाहरिया जिला किशनगंज बिहार को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार करके सुधार पुलिस के हवाले कर दिया है।
फ्लाइंग अफसर पुरुषोतम लाल शर्मा की शिकायत पर थाना सुधार में अजय ऋषिदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अजय ऋषिदेव हवाई सेना केंद्र हलवारा के सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्र में दाखिल होने के लिए लाइन में लगा हुआ था। मेन गार्ड रूम पर तैनात सेना के सुरक्षा बलों ने जब उसे पहचान कराने को कहा तो उसने अपना नाम सज्जाद आलम पुत्र सनिच्चर वासी वार्ड नंबर 5 लोधाभारी जहाला किशनगंज बिहार बताया। उसने सज्जाद आलम के नाम का फर्जी पहचान पत्र भी बना रखा था। शक होने पर सुरक्षा बल के मुलाजिमों ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर उसे हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय ऋषिदेव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि अजय ऋषिदेव पिछले तीन चार महीने से भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा में डेली लेबर के तौर पर काम करने जा रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी होने के बाद सेना प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सेना अधिकारी पिछला रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं और अजय ऋषिदेव को नौकरी पर रखने वाले ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें