फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में हादसा: थार की टक्कर से ट्रक के नीचे घुसी स्विफ्ट डिजायर, लोहड़ी देकर लाैट रहे भाई-बहन की मौत

Mon, 12 Jan 2026 02:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

मृतकों की पहचान बाघा पुराना निवासी जबर सिंह और उसकी बहन हरदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 34 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई-बहन लुधियाना में रहने वाली अपनी छोटी बहन को लोहड़ी का त्योहार देकर देर रात वापस बाघा पुराना लौट रहे थे।
विज्ञापन
जगरांव में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के मोगा रोड पर रविवार देर रात परदेसी ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट डिजायर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार थार चालक की पहचान इंद्रजीत सिंह (42) निवासी गांव गोइंदवाल, रायकोट के रूप में हुई है। वह रविवार देर रात मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा था। जब उसकी थार मोगा रोड पर परदेसी ढाबा के समीप पहुंची, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर से आमने-सामने टक्कर हो गई।

थार की तेज रफ्तार टक्कर से स्विफ्ट डिजायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे ढाबे के पास खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बाघा पुराना निवासी जबर सिंह और उसकी बहन हरदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 34 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई-बहन लुधियाना में रहने वाली अपनी छोटी बहन को लोहड़ी का त्योहार देकर देर रात वापस बाघा पुराना लौट रहे थे। जगरांव पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

हादसे में घायल थार चालक इंद्रजीत सिंह को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल जगरांव ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।
 
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जगरांव के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें