फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने सेल टैक्स विभाग को दी चेतावनी, ‘परेशान करना बंद बंद न किया तो करेंगे घेराव’

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को कालीचरण चौक चौड़ा बाजार में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर सेल टैक्स विभाग अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि अगर कारोबारियों को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो वह मजबूरन विभाग का घेराव करेंगे, इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। इस मौके पर चौड़ा बाजार यूनिट के प्रधान राजीव अरोड़ा, दलीप ग्रोवर, इंद्र जीत सचदेवा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि पंजाब में करोना काल में व्यापारी बहुत दुखी हैं। सरकार की ओर से व्यापारियों को राहत देने की बजाय उन पर टैक्स का बोझ डाला जा रहा है। प्रोफेशनल टैक्स जो कि पंजाब सरकार ने शहरी व्यापारियों पर लगाया है, वह व्यापारियों को मौत के मुंह में धकेलने का फरमान है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से वन टाइम पॉलिसी जो लागू की गई है, उसका लाभ भी व्यापारियों को पूरी तरह नहीं मिल रहा है। क्योंकि ये सिर्फ एक साल की पॉलिसी है। जबकि 2012 से 2017 तक के वैट नोटिसों पर ये पॉलिसी लागू होनी चाहिए। पंजाब सरकार ने व्यापारियों से वादा किया था कि 5 रुपये यूनिट बिजली दी जाएगी, परंतु पंजाब सरकार 11 रुपये यूनिट बिजली व्यापारियों को दे रही है। सेल टैक्स विभाग में जीएसट का फर्जीवाड़ा प्रतिदिन देखने को मिल रहा है, जिसमें विभाग के कई अफसर शामिल हैं, परंतु पंजाब सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मक्कड़ व राज्य सचिव महेंद्र अग्रवाल ने कहा सेल टैक्स विभाग द्वारा विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर विभाग ने व्यापारियों को तंग करना बंद न किया तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं 10 दिन बाद पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की मीटिंग लुधियाना में होगी, जिसमें पंजाब सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें