फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में रैंकिंग व्यवस्था : कौन थाना खराब और कौन है अच्छा, प्रतियोगिता से खुलेगा राज, फेल पर होगा तबादला

Wed, 24 Mar 2021 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में लुधियाना पुलिस बेहद खास पहल शुरू करने जा रही है। यहां थानों की कार्यशैली को सुधारने के लिए रैंकिंग सिस्टम लागू होगा। कमिश्नरेट में 29 पुलिस स्टेशन, 30 पुलिस चौकी और 12 अन्य यूनिट को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि डीजीपी दिनकर गुप्ता ने प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। 

विज्ञापन


थानों को ये मिलेगा इनाम
पहले रैंक के पुलिस स्टेशन को तीन लाख, दूसरे रैंक वाले को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाले पुलिस स्टेशन को प्रमाणपत्र और 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

चौकियों का भी होगा मूल्यांकन
प्रथम रैंक हासिल करने वाले पुलिस चौकी को एक लाख, दूसरी रैंक पर 50 हजार और तीसरे स्थान पर 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। 

इन यूनिटों का परखा जाएगा काम
इस प्रतियोगिता में महिला सेल, एएचटी यूनिट, साइबर सेल, आर्थिक अपराध शाखा, ट्रैफिक विंग, एमटी सेक्शन, लाइसेंसिंग यूनिट और समन यूनिट को भी रखा गया हैं। पहले रैंक वाली यूनिट को एक लाख, दूसरी रैंक वाली यूनिट को 50 हजार, जबकि तीसरे स्थान पर यूनिट को 25 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


मूल्यांकन करेगी समिति
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि सभी थानों, चौकियों और यूनिटों का मूल्यांकन एक समिति करेगी। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा। नॉन-परफॉर्मिंग पुलिस स्टेशनों को दंडित किया जाएगा, जिसमें स्टाफ का ट्रांसफर भी शामिल है। पुलिस स्टेशनों का चयन करने के लिए पांच व्यापक पैरामीटर होंगे। 

पुलिस स्टेशन का स्थान और वहां तक आम लोगों की पहुंच, सामुदायिक ओरियंटेशन और सार्वजनिक सुविधाएं, पुलिस कर्मियों का वेलफेयर, अपराध की रोकथाम और पुलिस स्टेशन प्रबंधन, पारदर्शिता और जवाबदेही। इनमें से प्रत्येक को आगे पांच उप-मापदंडों में बांटा गया है। जिससे कुल 25 उप-पैरामीटर बनते हैं। अधिकतम चार अंकों का प्रत्येक उप-पैरामीटर होगा। इसलिए प्रतियोगिता में अधिकतम 100 अंक दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें