फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में हरसिमरत बादल की कुर्सी बचाने के लिए बादल पिता-पुत्र दे रहे पंजाब के किसानों की बलि: भगवंत मान

विज्ञापन
बठिंडा के सर्किट हाउस में वार्ता करते सांसद भगवंत मान एवं विपक्ष नेता हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : BATHINDA
विज्ञापन
हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से किसानों की जमीनों को लेकर पाए किए गए आर्डिनेंस को आम आदमी पार्टी ने किसान विरोधी बताया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और सांसद भगवंत मान ने साझा प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

आप के सांसद भगवंत मान ने कहा कि आल पार्टी मीटिंग में उन्होंने केंद्र के किसान विरोधी आर्डिनेंस का डटकर विरोध किया था। लेकिन पंजाब की शिरोमणि अकाली दल पार्टी ने किसान विरोधी आर्डिनेंस का विरोध करने की बजाय सांसद सुखबीर बादल ने साथियों समेत इस आर्डिनेंस की हिमायत की। उन्होंने बताया कि आल पार्टी मीटिंग में राजनीतिक दल इस आर्डिनेंस का विरोध कर नुकसान गिना रहे थे तो अकेले सुखबीर बादल ने केंद्र में अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल की कुर्सी बचाने के लिए फायदे गिनाए। मान एवं विपक्ष के नेता चीमा ने एलान किया कि इस आर्डिनेंस में अपनी सहमति जताने वाले सुखबीर बादल एवं अकाली दल के विरोध में सोमवार से पंजाब के हर गांव में सांसद सुखबीर बादल के आप वर्करों एवं नेताओं की ओर से पुतले फूंके जाएंगे।
आप सांसद ने कहा कि आर्डिनेंस को लेकर पंजाब सरकार विशेष तौर पर विधानसभा में सेशन बुलाए और केंद्र सरकार संसद का सेशन बुलाए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य एवं केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया तो आने वाले मानसून सत्र में वो इस आर्डिनेंस के विरोध में प्राइवेट सदस्य के तौर पर अपना बिल लेकर आएंगे।
विज्ञापन

विपक्ष नेता चीमा ने कहा कि वो हाल ही में उत्तराखंड एवं यूूपी में जाकर किसानों से मिलकर आए हैं और वो उनकी रिपोर्ट बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को भेजेंगे। चीमा ने कहा कि कोविड 19 के दौरान राज्य सरकार ने मजदूरों एवं मिडल क्लास के परिवारों के बारे में नहीं सोचा और उन पर भारी बिजली बिल थोप दिए। जिस का आप लगातार विरोध करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें