गांव माजरा में बुधवार को पौधे लगाने गए बागवानी विभाग के कर्मचारी पर परिवार ने हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने मिट्टी का तेल डाल सभी को जलाने की कोशिश की। इस हादसे में बागवानी विभाग के एक मुलाजिम का हाथ जल गया। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना लाडोवाल पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
बागवानी विभाग को डॉयरेक्टर दिनेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पीएलडीआरसी विभाग की तरफ से 76 एकड़ जमीन बागवानी विभाग को मंजूर हुई है। सात अगस्त को उनके विभाग ने इस जमीन का कब्जा लिया था। 26 अगस्त को वह अपने कर्मचारियों को साथ लेकर जमीन में पौधे लगाने गए थे। इस दौरान वहां पर आरोपी शमशेर सिंह, लखविंदर सिंह, दर्शना, सोनिया व सर्वजीत कौर वह पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें पौधे लगाने से मना किया लेकिन मुलाजिमों ने अपना काम जारी रखा। तैश में आकर आरोपियों ने मुलाजिमों पर मिट्टी का तेल फेंक आग लगा दी। इस हादसे में उनके एक मुलाजिम राकेश कुमार का हाथ जल गया। अन्य मुलाजिमों को चोटें भी आईं हैं।
देखें वीडियो: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-