फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सवारियों को लूटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, आरोपियों से दो ऑटो और दस मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ऑटो में सवारियों को बैठाकर सुनसान स्थानों पर हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के तीन आरोपियों को सीआईए 2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो ऑटो और विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान थाना मोती नगर में फतेहगढ़ साहिब के गांव चुन्नी निवासी दिलबाग सिंह, शेरपुर कलां निवासी दीपक सिंह और मोती नगर स्थित मोहल्ला बाबा गज्जा जैन कालोनी निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शेरपुर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट के आदी है और सवारियों से लूट करते हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दस मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या रात को अन्य शहर के इलाकों से सवारी को उनकी मंजिल तक छोड़ने के लिए बैठाते थे। रास्ते में जहां भी कोई सुनसान जगह मिलती तो उन्हें लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें