फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ड्यूटी में लापरवाही करने वाले तीन पुलिस कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त

Mon, 26 May 2025 11:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। अदालत द्वारा भगोड़े करार दिए जाने के बाद ड्यूटी से गैर हाजिर रहने के साथ-साथ लापरवाही करने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों को कमिश्नरेट पुलिस ने नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया है। जिन तीन पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें एक महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल है।
तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही थी। इसके बाद उन पर लगाए आरोप भी सही निकल रहे थे। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर तीनों को नौकरी से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मचारी ने बैंक से लोन लिया था, लेकिन उसने लोन की किश्तें वापस नहीं की। जब बैंक वालों ने कोर्ट में केस दायर किया तो वह वहां भी हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद अदालत द्वारा उक्त पुलिस कर्मचारी को भगोड़ा करार दे दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई और पुलिस के उच्चाधिकारियों तक बात पहुंची। अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए जाने के बाद अधिकारियों ने उसे नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया। वहीं, दूसरी महिला कर्मचारी पिछले एक साल से गैर हाजिर चल रही है। बार-बार उस तक संदेश पहुंचाया गया, लेकिन वह नौकरी पर नहीं आई और लापरवाही के चलते उसे भी बर्खास्त कर दिया गया। तीसरा मुलाजिम भी रिक्रूट सिपाही है जो पिछले काफी सालों में 497 दिन तक गैर हाजिर रहा और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। तीनों मुलाजिमों की रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी दफ्तर भेजी गई थी और वहां से आदेश आने के बाद तीनों मुलाजिमों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें