फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण केंद्र को तीन लाख की ग्रांट

Fri, 08 Nov 2013 05:29 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बाल मजदूरी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इससे निपटने के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को और अहम भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


हालांकि नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट के तहत चलने वाले स्कूलों ने जरूरतमंद परिवारों से संबंधित बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाकर इस दिशा में विशेष योगदान दिया है, लेकिन इस दिशा में अभी और कदम उठाए जाने की जरूरत है। यह विचार जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान ने अंबेदकर नगर मॉडल टाऊन में नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट के तहत चलाए जा रहे बाल भलाई स्कूल व कित्ता सिखलाई केन्द्र में संबोधन के दौरान कहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी की ओर से जारी तीन लाख रुपये की ग्रांट का चैक डा. अंबेदकर नगर वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. सुरजीत सिंह को सौंपा। इस राशि से यहां चलने वाले बाल कल्याण स्कूल व सिखलाई केन्द्र की इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें