फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशा तस्करी करने वाले कार सवार तीन दोस्तों को पकड़ा

Sun, 11 Aug 2024 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से 60 नशे की गोलियां, 100 कैप्सूल किए बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जगरांव। नशा तस्करी का धंधा करने वाले कार सवार तीन दोस्तों को थाना सिटी की पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से नशे की गोलियां व कैप्सूल बरामद कर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव शेरपुर कलां हाल वासी गली नंबर तीन अमर विहार काॅलोनी गुरमुख सिंह उर्फ जग्गी निवासी मोहल्ला हरदेव नगर जगरांव निर्मल सिंह उर्फ नीमा निवासी चुंगी नंबर 5 अगवाड़ गुजरा जगरांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान जगरांव से कोठे खजूरा से होते हुए अलीगढ़ रोड की तरफ जा रहे थे, इस दौरान जब वह ड्रेन के नजदीक पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे एक कार खड़ी है जिसमें तीन लोग कार के अंदर लाइट जलाकर बैठे बातें कर रहे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर अपनी गाड़ी रोककर कार सवार युवकों से पूछताछ कर जब कार की तलाशी ली तो कार के गियरबॉक्स के पास एक लिफाफे में नशीली गोलियों के 6 पत्ते व 100 नीले रंग के खुले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार समेत नशे की गोलियां व कैप्सूल कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है वहीं, पुलिस आरोपियों का पिछला रिकार्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें