संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू), लुधियाना द्वारा आयोजित किसान मेले में फतेहगढ़ साहिब जिले के तीन किसानों ने कृषि उपज प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं। यह मेला 18 और 19 सितंबर को आयोजित किया गया था। किसानों ने ड्रैगन फ्रूट, प्याज और भिंडी की श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर हरदीप सिंह ने विजेताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के तीन किसानों को विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया। गांव धर्मगढ़ के किसान बलवीर सिंह जड़िया ने ड्रैगन फ्रूट श्रेणी में पहला पुरस्कार हासिल किया। गांव जलवेड़ी के किसान परमजीत सिंह ने भिंडी श्रेणी में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। गांव बदौशी कलां के किसान बलदीप सिंह ने प्याज श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता। इन किसानों ने अपनी कृषि उपज के लिए पहचान बनाई है। पीएयू-कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहगढ़ साहिब के स्टाफ ने विजेता किसानों को बधाई दी।