फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: टिब्बा इलाके से तीन बच्चे लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया

Fri, 25 Sep 2026 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरबान इलाके में अकेले जाते कैमरे में हुए कैद, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के टिब्बा इलाके से 22 सितंबर की दोपहर तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे लेकिन घंटों बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बच्चों के अपहरण की आशंका जताई है।
पीड़ित मां नरिंदर कौर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तीनों बच्चे खेलने के लिए निकले थे। जिनमें 12 साल की प्रभदीप कौर, 11 साल का अर्शदीप सिंह पड़ोस में रहने वाले जसविंदर वर्मा की 16 वर्षीया बेटी राधिका के साथ बाहर निकले थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक वहां से कहां गए किसी को पता नहीं चला। परिवार वालों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के समूचे इलाके में भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित मां ने पुलिस के समक्ष अंदेशा जताया है कि किसी असामाजिक तत्व ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए तीनों बच्चों को बहला-फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर अवैध रूप से बंधक बनाकर छिपा रखा है। नरिंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में तीनों बच्चे एक साथ जाते हुए दिखाई दिए। बच्चों के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस ने उनकी सटीक लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज किए हैं। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि बच्चों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें