फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हेरोइन समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। फिरोजपुर के बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने धांधरा रोड स्थित जैन मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 35 ग्राम हेरोइन के साथ एक गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना सदर में आरोपी धांधरा निवासी सुखराज सिंह उर्फ सुखराज, जसवंत सिंह उर्फ जिम्मी और पक्खोवाल रोड स्थित देव कालोनी निवासी राजेश तिवाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसआई मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें एक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें