फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लुधियाना डीसी दफ्तर को उड़ाने की धमकी, आरडीएक्स रखने की आई मेल; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 21 May 2025 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि बुधवार की सुबह ईमेल के जरिए दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिली थी और यह जानकारी दी गई थी कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में आरडीएक्स रखा गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब ईमेल के जरिए डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिली। धमकी का पता उस समय लगा जब कर्मचारियों ने ईमेल चेक की। ईमेल देखते ही अधिकारियों ने तुरंत डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को इस बारे में सूचना दी। 
विज्ञापन



विज्ञापन

डीसी जैन ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से तुरंत बातचीत की और उन्हें सारी जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत बम स्क्वायड और डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ विभिन्न जांच टीमों को डिप्टी कमिश्नर दफ्तर भेजा। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर दफ्तर का कोना-कोना जांचा गया। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि बुधवार की सुबह ईमेल के जरिए दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिली थी और यह जानकारी दी गई थी कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में आरडीएक्स रखा गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को दे दी गई है और पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें