फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pak Tension: पंजाब में सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द; नहीं छोड़ सकेंगे स्टेशन, खुले रहेंगे दफ्तर

Fri, 09 May 2025 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पंजाब में हाई अलर्ट है। एक तरफ जहां पंजाब में सभी स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए गए हैं वहीं अब सरकारी कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट है। पंजाब का अधिकांश क्षेत्र सरहदी इलाका है। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए जहां केंद्र और पंजाब सरकार ने सभी को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं, वहीं लुधियाना जिला प्रशासन भी अपने तौर पर लगातार तैयारी में जुटा है। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाती है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बिना किसी अधिकारी को बताए स्टेशन न छोड़ने के लिए कहा गया है। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने आदेश दिया है कि अगर किसी कर्मचारी या फिर अधिकारी ने छुट्टी पहले से ही ले रखी है उसे रद्द किया जाता है। डिप्टी कमिश्नर ने आदेश दिया कि सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे।

लुधियाना डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि इस समय इमरजेंसी जैसे हालात चल रहे हैं। जिस कारण किसी भी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा जिस अधिकारी की जहां ड्यूटी है वहां से वह अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा। अगर किसी कर्मचारी या फिर अधिकारी ने पहले ही छुट्टी मंजूर करवाई है तो उसे रद्द किया जाता है और उसे अपनी ड्यूटी पर ही तैनात रहना होगा। डिप्टी कमिश्नर ने शहर के सभी विभागों के साथ साथ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को भी हिदायत की है कि शनिवार और रविवार को भी दफ्तर खुले रहेंगे और सारा काम दफ्तरों से ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द
वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। सरकार के तरफ से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि कोई भी अधिकारी अगले आदेश तक छुट्टी नहीं लेगा। कोई भी अधिकारी अपनी पोस्टिंग की जगह से बाहर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें