फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स को आईईडी से दहलाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
1984 के दंगों का बदला लेने का दावा दिलजीत दोसांझ और राहुल गांधी को भी निशाने पर लेने की चेतावनी
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, ईमेल के स्रोत की गहनता से जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह एक मेल के जरिये आईईडी बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी में 2.11 बजे कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बड़ा धमाका होने की बात कही गई थी। इसके बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
धमकी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में जुट गईं। धमकी देने वाले ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी निशाना बनाया। संगरूर में रैली करने पहुंचे राहुल गांधी को मारने की धमकी दी गई। प्रख्यात गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। प्रेषक ने खुद को पंजाब एवं खालिस्तानी विचारधारा से संबद्ध बताया है। उसने 1984 के सिख विरोधी दंगों का प्रतिशोध लेने को वजह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और प्रतिबंधित संगठन
मेल में 1984 दंगों को लेकर कड़े राजनीतिक और धार्मिक आक्षेप लगाए गए थे। धमकी में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे प्रतिबंधित संगठनों का जिक्र है। पुलिस प्रशासन और साइबर जांच एजेंसियां ईमेल के डिजिटल पदचिह्नों (आईपी एड्रेस) को खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें