नंगल। लगभग तीन वर्षों से पीने के पानी की समस्या से दो चार हो रहे नंगल के वार्ड नंबर पांच के तहत पड़ते मोहल्ला माधव नगर निवासियों को आखिर नंगल नगर काउंसिल की ओर से एक निजी ट्यूबवेल से पानी ले कर माधव नगर निवासियों को सप्लाई शुरू करवा दी और पूरे माधव नगर निवासी जो पानी को तरस रहे थे। रविवार को तीसरी मंजिल तक पूरे प्रेशर के साथ पानी पहुंचने पर चेहरे खिले नजर आए। कुछ दिनों पहले ही वार्ड निवासियों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर पार्षद मनजीत कौर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जम कर नारेबाजी की थी। राणा दविंद्र व नरेंद्र भाइयों की और से वर्षों पहले एक सबमर्सीबल अपने निजी काम के लिए लगवाया हुआ था जिसकी गहराई 150 फीट से भी अधिक है, इस बात की जानकारी जैसे ही नगर काउंसिल चेयरमैन संजय साहनी को मिली तो राणा भाइयों से बात कर इस सबमर्सीबल ट्यूबवेल से लोगों को पानी देने के लिए मना लिया और राणा भाइयों ने भी जनहित को देखते मना नही किया और आज समस्त मोहल्ला वासी काफी राहत महसूस करते हुए खुश नजर आए।
इस मौके पर नंगल नगर काउंसिल के चेयरमैन संजय साहनी ने कहा कि राणा बंधुओं ने लोगों की गंभीर समस्या को देखते हुए जनहित के अपनी निजी ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई करना माना, जिससे लोगों की पीने के पानी की समस्या दूर हुई है।