-पिता बोले- बनाने से पहले हमसे नहीं ली गई अनुमति, केस पर पड़ सकता है असर
-
मानसा। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर बनाई गई डाॅक्यूमेंट्री फिल्म पर पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की ओर से बनाई गई डाॅक्यूमेंट्री फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। बलकौर सिंह ने लिखा है कि 11 जून की दोपहर 3 बजे जुहू में इसके लिए एक समागम किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी व उनके मर्डर पर आधारित है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की डाॅक्यूमेंट्री बनाने से पहले किसी ने उनसे इजाजत नहीं ली। उन्होंने कहा कि यह डाॅक्यूमेंट्री अदालत में चल रहे केस को प्रभावित कर सकती है। सिद्धू मूसेवाला के पिता का दावा है कि जो लोग उनके बेटे के कत्ल में शामिल हैं, उन लोगों का भी इंटरव्यू भी इसमें शामिल है, इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से शिकायत की है।