फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कपूरथला में एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, 29 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर, गार्ड नदारद, सीसीटीवी बंद
विज्ञापन

-खजुरला गांव में आधी रात की सनसनीखेज वारदात
-हथौड़े से तोड़ा ताला, आधा शटर उठाकर घुसे
-
कपूरथला। कपूरथला जिले में अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब वे एटीएम उखाड़कर ले जाने से भी नहीं हिचक रहे। फगवाड़ा के नजदीक गांव खजुरला में शुक्रवार–शनिवार की दरम्यानी रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से बदमाशों ने करीब 29 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान एटीएम मशीन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर मौके से उठा ले जाया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के समय न तो एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था और न ही सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे। इसका फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे। बदमाश देर रात एटीएम बूथ पर पहुंचे। उन्होंने पहले हथौड़े से ताला तोड़ा और आधा शटर उठाकर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद काफी देर तक मशीन को तोड़ते रहे और अंततः पूरी एटीएम मशीन को वाहन में लादकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


1 दिसंबर से खत्म था सुरक्षा करार
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बैंक की सुरक्षा प्रबंधन समिति (एसएमसी) का एमओयू एक दिसंबर से समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन ने नया सुरक्षा इंतजाम नहीं किया। पुलिस की ओर से कई बार सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए पत्र भेजे गए, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली
पुलिस के मुताबिक बैंक अधिकारी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे, क्योंकि कैमरे लंबे समय से खराब थे। इससे जांच को शुरुआती स्तर पर झटका लगा है। फिलहाल पुलिस आसपास के निजी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

सुरक्षा पर उठे सवाल
-एटीएम में लाखों की नकदी, फिर भी गार्ड क्यों नहीं?
-सीसीटीवी खराब होने के बावजूद एटीएम चालू क्यों रहा?
-एमओयू खत्म होने के बाद सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें