फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मध्यप्रदेश से आकर पैलेसों में मेहमान बन घुसकर शगुन वाला बैग ही उड़ा देते थे, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए 2 की टीम ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

34 ग्राम सोने के जेवरात तो 38 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित मैरिज पैलेस में मेहमान बन शादी में शामिल होने और वहां से शगुन से भरा बैग चोरी करने वाले नाबालिग सहित चार आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी काॅलोनी के पास किसी को चोरी के जेवरात बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 ग्राम सोने के जेवरात और 38 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ स्थित गांव गुलखेड़ी निवासी बादल, विशाल और कन्नैया लाल के साथ साथ नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को आर्ब्जवेशन होम में छोड़ दिया है। पुलिस रिमांड पर लिए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सारा रैकेट मध्यप्रदेश से ही चलता था और आरोपी वारदात को अंजाम दे यहां से फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

सीआईए 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ताजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मैरिज पैलेसों में सामान चोरी करते है और इस समय भी चोरी का सामान बेचने की आड़ में है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बादल, विशाल और कन्नैया लाल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नाबालिग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और उनका पूरा गिरोह बना हुआ है। ये शादियों में मेहमान बनकर या फिर वेटर बनकर शामिल हो जाते हैं और दूल्हे के या फिर दुल्हन के परिवार के आसपास की घूमते रहते हैं। मौका देख आरोपी शगुन से भरा बैग ही गायब कर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले समराला से चंडीगढ़ रोड स्थित एक पैलेस में बारात आई थी। अचानक से वहां दूल्हे की मां का पर्स गायब हो गया, जिसमें सोने चांदी के जेवरात और कुछ नकदी के साथ शगुन के लिफाफे थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि एक बच्चा तीन आरोपियों के साथ इस वारदात को अंजाम दे फरार हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उससे पहले डेहलों इलाके में भी एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों का सरगना मध्यप्रदेश से ही पूरा आपरेट करता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के गिरोह के कितने लोग पंजाब में आए हुए हैं और अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें