फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बनियान पहनकर चोरी करने घुसा, शर्ट पहनकर निकला चोर

Fri, 04 Sep 2026 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
किला रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से एक लाख रुपये से अधिक नकदी चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। किला रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी हो गई। चोर एक लाख रुपये से अधिक नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन

दुकानदार विनोद कुमार ने रिश्तेदार के मकान के सौदे की रकम दुकान में रखी थी। शहर में लूटपाट के डर से वह रकम साथ नहीं ले गए। चोर दुकान की मरम्मत के दौरान बने अस्थायी रास्ते से छत पर पहुंचा। वह रोशनदान के रास्ते दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले से नकदी व मोबाइल चुराए। सीसीटीवी फुटेज में चोर बनियान में घुसता और शर्ट पहनकर निकलता दिखा। थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें