फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वाॅल्ड सिटी में तंबाकू-मीट दुकानों का सर्वे पूरा, निगम कार्रवाई की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
-दुकानदारों को शिफ्ट करने की कवायद तेज, कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा
विज्ञापन

-
अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर अमृतसर को पवित्र शहर घोषित किए जाने के बाद नगर निगम ने वाॅल्ड सिटी से तंबाकू, मीट और अंडे की दुकानों को हटाने के पहले सर्वे पूरा कर लिया है। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने सहायक कमिश्नर सुरिंदर सिंह को आदेश दिए हैं कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार दुकानदारों से बैठक कर उन्हें नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई नई जगहों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
नगर निगम की टीमों ने सर्वे में पाया कि वाॅल्ड सिटी में तंबाकू, मीट, अंडे की 110 रेहड़ियां, कच्चा मांस बेचने के 34 स्थल और मीट तैयार कर परोसने वाले 51 खोखे और छोटे रेस्टोरेंट मौजूद हैं। कमिश्नर ने बताया कि दुकानदारों को उनका कारोबार शिफ्ट करने या बदलने के लिए एस्टेट विभाग की दो टीमें गठित की गई हैं, जो उन्हें मीटिंग के जरिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार के आदेश के तहत गुरु नगरी को पवित्र शहर बनाया जाएगा, लेकिन दुकानदारों को उजाड़ा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें शहर के बाहर शिफ्ट किया जाएगा ताकि उनके कारोबार पर कोई असर न पड़े। वाॅल्ड सिटी के दुकानदारों के प्रतिनिधि शरणजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन पहले दुकानदारों के लिए नई जगह सुनिश्चित करे तभी वे अपना कारोबार बाहर शिफ्ट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुकानदार वीरवार को गोलबाग पार्क में निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को नई जगह पर बसाए बिना उनके व्यवसाय को बंद नहीं किया जाएगा, ताकि रोजगार और आजीविका पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें