फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: हमेशा के लिए मां भरती की गोद में सो गए पंजाब के लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सैन्य सम्मान के साथ हुआ बलिदानी प्रितपाल सिंह और हरमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

-हरमिंदर सिंह को सेहरा पहनाकर दी गई अंतिम विदाई, भारत माता की जय के नारे गूंजे

संवाद न्यूज एजेंसी लुधियाना/मंडी गोबिंदगढ़। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए लुधियाना के समराला के नजदीकी गांव मानुपुर के जवान प्रितपाल सिंह और फतेगढ़ साहिब के गांव बदीनपुर के हरमिंदर सिंह का रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब के दोनों लाल हमेशा के लिए मां भरती की गोद में सो गए।
प्रितपाल सिंह वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके चाचा और ताया भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। लगभग छह महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था। विवाह के समय वे छुट्टी लेकर घर आए थे। देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले प्रितपाल सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी मनप्रीत कौर को छोड़ गए हैं। उनके बलिदान पूरे इलाके में गम का माहौल है। वहीं, गांव बदीनपुर में शहीद हरमिंदर सिंह को सेहरा पहनाकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


प्रितपाल सिंह का परिवार बोला- हमें बलिदान पर गर्व
युवा पीढ़ी व परिवार को उनकी वीरगति पर गर्व भी है। शहीद के माता-पिता, पत्नी और भाइयों ने कहा कि उन्हें प्रितपाल सिंह के बलिदान पर गर्व है क्योंकि उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। अंतिम संस्कार में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय निवासी और रिश्तेदार मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

हरमिंदर सिंह के पिता बोले- यह बलिदान युवाओं को प्रेरित करेगा
बलिदानी हरमिंदर सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए उनके परिवार के सदस्यों सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सेना के जवानों की एक टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी जिसके बाद विभिन्न हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता जसवंत सिंह ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। भावुक पिता ने कहा कि बेटे का बलिदान युवाओं को प्रेरित करेगा। हम सबको उनके बलिदान पर गर्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें