फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रामायण का पंजाबी अनुवाद, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वाल्मीकि रामायण (बालकांड) का पंजाबी अनुवाद तैयार किया गया है जिसका विमोचन शनिवार को पंजाब लोक भवन में सूबे के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया। इस अवसर पर सप्त सिंधु आंबेडकर स्टडी सेंटर की ओर से एक विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल ने अनुवादित पुस्तक की प्रतियां उपस्थित सदस्यों को भेंट की।
विज्ञापन

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि वाल्मीकि रामायण केवल ग्रंथ नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों और नैतिकता का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि श्री रामचंद्र जी का जीवनचरित्र हमें त्याग, कर्तव्यपरायणता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने रामायण के दार्शनिक और साहित्यिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी अनुवाद इस महान ग्रंथ को आम जनता तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. अग्निहोत्री ने वाल्मीकि को आदिकवि करार देते हुए उनके सामाजिक समरसता के सिद्धांतों की भी सराहना की।
कार्यक्रम में सरदार सतिंदर सिंह, रविंद्र बलियाला, दविंदर सिंह, यश गिरी और दिनेश वाल्मीकि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने इस अनुवाद को पंजाब की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत में महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस पहल से पंजाबी भाषी समाज को रामायण की आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा आसानी से प्राप्त होगी और युवाओं में सदाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें