फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सास ने बहू से श्री गुटका साहिब छीनकर जलाया, इलाके में तनाव; आरोपी महिला गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 10:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

लुधियाना के चक्कभाईके गांव में सास ने बहू के साथ घरेलू विवाद में श्री गुटका साहिब छीनकर जला दिया। जिससे क्षेत्र में धार्मिक तनाव फैल गया। थाना हठूर पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। लंबे समय से सास-बहू का झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना स्थित जगराओं के नजदीकी गांव चक्कभाईके में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब घरेलू विवाद के चलते घर में पाठ कर रही बहू के हाथ से सास ने श्री गुटका साहिब छीनकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, गांव की मैबर पंचायत छिंदर कौर ने अपनी बहू हरजोत कौर को घर का काम करने को कहा। आरोप है कि जब भी सास उसे कोई काम कहती, बहू जानबूझकर पाठ करने लगती थी। घटना वाले दिन भी ऐसा ही हुआ। गुस्से में आकर सास ने बहू के हाथ से गुटका साहिब छीनकर आग के हवाले कर दिया।

घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया है और लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला मान रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस सबंधी बता करते हुए थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि सास बहू में काफी समय से लड़ाई झगडा चल रहा था शनिवार को भी दोनो के बीच कुछ झगडा हुआ तो बहू पाठ पर बैठ गई सास ने उसके हाथ से श्री गुटका साहिब पकड़ कर अग्निभेट कर दिया पुलिस ने आरोपी सांस को गिरफ्तार कर थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें