फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नगर काउंसिल ने खन्ना में अवैध निर्माण ध्वस्त किए

Wed, 30 Sep 2026 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। नगर काउंसिल ने बुधवार को शहर में अवैध कब्जों और सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। मीट मार्केट कॉलोनी में एक मकान का बाहरी हिस्सा तोड़ा गया। जीटी रोड पर एक खंडहरनुमा कमरे को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एक परिवार की महिलाओं ने जमकर विरोध किया। उन्होंने नगर काउंसिल और पुलिस की कार्रवाई पर भेदभाव का आरोप लगाया। महिलाओं ने सवाल उठाया कि पूरी गली में जांच क्यों नहीं की जा रही है। नगर काउंसिल के ईओ चरणजीत सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएसपी खन्ना विनोद कुमार ने बताया कि खंडहर कमरे को नशे के इस्तेमाल से रोकने के लिए गिराया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नौजवान वहां नशा करते हैं। इस संबंध में जमीन के मालिक से बातचीत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें