फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जमीन के जाली कागज तैयार करवाए, छह फाइनेंसरों पर मामला दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के शराब कारोबारी नीरज कपूर की आठ हजार वर्ग गज जमीन के जाली दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है। इस आरोप में छह फाइनेंसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नीरज कपूर की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार, नीरज कपूर का आरोपियों के साथ पैसों का लेन-देन रहता था। उन्होंने सितंबर 2025 में आरोपियों से 1.48 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज पर पैसा लिया था। गारंटी के तौर पर उनसे लगभग 50 खाली स्टांप पन्नों और एक हस्ताक्षर युक्त बैंक चेक पर दस्तखत कराए गए थे। बाद में फाइनेंसरों ने इन दस्तावेज का दुरुपयोग किया। उन्होंने गांव बीरमी में हीरो होम्स के सामने स्थित आठ हजार वर्ग गज जमीन के जाली बैनामे और झूठा समझौता पत्र तैयार कर लिया। कुछ दस्तावेज पर नीरज कपूर के जाली दस्तखत भी थे। पीड़ित को तब पता चला जब आरोपियों ने चेक का गलत इस्तेमाल कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना सराभा नगर की पुलिस ने रजत गुप्ता, आसीस गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, वनीता गुप्ता, वंश जैन और रक्षित जैन को नामजद किया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में रेड कर रही है। विवादित पन्नों पर मौजूद हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस ने कहा कि गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें