फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नगर निगम 150 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को देगा मंजूरी

Fri, 11 Sep 2026 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी 14 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी। इस बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को नया रूप देने के लिए 187 विकास प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इन प्रस्तावों का कुल मूल्य लगभग 150 करोड़ रुपये है।
एजेंडे का मुख्य केंद्र शहर का मार्ग ढांचा है। कुल बजट का करीब 80 फीसदी हिस्सा सड़कों के नव-निर्माण और कारपेटिंग पर खर्च होगा। इससे गड्ढों से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में रंगला पंजाब पहल के तहत 50 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं तैयार की गई हैं। बुड्ढा दरिया के इलाकों में मिट्टी के कटाव और जलभराव को रोकने के लिए पक्की रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी। नए ट्यूबवेल लगेंगे और पार्कों का जीर्णोद्धार होगा। उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। नई सीवरेज प्रणाली बिछाने और स्पोर्ट्स बॉक्स ग्राउंड बनाने के प्रस्ताव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग नियुक्तियों पर विवाद
आउटसोर्सिंग व्यवस्था के माध्यम से 169 नए कर्मचारियों की तैनाती से जुड़े छह प्रस्ताव भी पटल पर रखे जाएंगे। इन नियुक्तियों को लेकर बैठक का माहौल गरमाने के पूरे आसार हैं। कमेटी सदस्य गौरव भट्टी ने पहले भी आउटसोर्सिंग भर्ती में पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाए हैं। इस नए भर्ती प्रस्ताव पर सदन के भीतर भारी राजनीतिक घमासान और विरोध-प्रदर्शन की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें