फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चोरी के गहने बेच युवती ने खरीद लिए दाे प्लाॅट

Mon, 28 Jul 2025 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। थाना कोतवाली एरिया अधीन आते एक बाजार में स्थित गहनों की दुकान पर लगी युवती दुकान से गहने चोरी कर अपने जीजा को देती रही। वह सोने के गहनों को बेचकर मिलने वाले पैसे से 70 फीसदी रकम अपनी साली को भेज देता था। वहीं, आरोपी युवती ने चोरी की कमाई से शहर में दो प्लाॅट भी खरीद लिए। पुलिस ने आराेपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जांच के बाद युवती के जीजा हरजिंदर सिंह को भी नामजद किया है।


करीब 12 दिन पहले थाना कोतवाली पुलिस को एक ज्वेलर ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान पर काम करने वाले रजनी दुकान से गहने चोरी कर चुकी है। जब पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। पुलिस ने जांच के बाद रजनी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार युवती ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया कि वह दुकान से जो सोने के गहने चोरी करती थी, उन्हें अमृतसर में ज्वेलर का काम करने वाले अपने जीजा हरजिंदर सिंह को भेज देती थी। वह सोने के गहनों को अपनी दुकान के जरिये आगे बेच देता था। युवती ने खुलासा किया कि उसने चोरी की कमाई करके दो प्लाॅट भी खरीद लिए और अन्य प्रॉपर्टी भी बनाई है, जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी युवती की प्रॉपर्टी को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें