फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: गुरु साहिब के किला छोड़ने का प्रसंग याद कर भावुक हुई संगत, नंगे पांव चले श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब के ऐतिहासिक किला श्री आनंदगढ़ साहिब से दशमेश पैदल मार्च के रूप में विशाल नगर कीर्तन मस्तुआणा साहिब के लिए रवाना हुआ। नगर कीर्तन में संगत ने श्रद्धा भाव से नतमस्तक होते हुए मार्ग में पड़ाव-दर-पड़ाव आगे बढ़ते गए। इस दौरान संगत गुरु गोबिंद सिंह जी के उस ऐतिहासिक समय को याद कर भावुक हो गई जब गुरु साहिब ने परिवार सहित किला छोड़कर संघर्ष का रास्ता अपनाया था। नंगे पांव चलते हुए ठंडे मौसम में श्रद्धालुओं ने सरसा नदी पार की। इसमें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुंदर पालकी में विराजमान किया गया। इस अलौकिक नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारे और पांच निशानची सिंह कर रहे थे। उनके पीछे हजारों श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए गुरु साहिब की शहादत को नमन कर रहे थे। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग श्रद्धालु नंगे पांव नगर कीर्तन में भाग ले रहे थे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन में शीश नवाया। श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। इस नगर कीर्तन में श्री आनंदगढ़ साहिब से दल पंथ की प्रमुख हस्तियों ने विशेष रूप से भाग लिया। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कौम के नाम संदेश जारी करते हुए इस अवसर की महत्ता पर प्रकाश डाला। नगर कीर्तन के दौरान सिख श्रद्धालुओं की गुरु साहिब के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा दिखाई दी जो हजारों की संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें