फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सफर-ए-शहादत के तहत सारागढ़ी गुरुद्वारे में धार्मिक समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। फिरोजपुर के ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारे में रविवार को सफर-ए-शहादत के तहत धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन चारों साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को याद करते हुए किया गया। भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने इस समारोह का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सोढ़ी ने बताया कि शुक्रवार को गुरुद्वारा सारागढ़ी में श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया था, जिसका भोग रविवार को डाला गया। श्रद्धांजलि सभा में पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, एसजीपीसी सदस्य दर्शन सिंह शेरखां और जिले की भाजपा लीडरशिप ने भाग लिया। अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु साहिबानों ने हिंद की रक्षा के लिए अपने परिवार सहित सब कुछ न्यौछावर किया। इस समारोह के बाद लंगर की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें