फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दिहाड़ी करने गए युवक का शव लौटा, मृतक के पिता की शिकायत पर दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को बेटे को जहर देकर मारने का संदेह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। गांव सलाबतपुरा के एक घर में दिहाड़ी करने गए युवक का शव उसके परिजनों के पास पहुंचा तो मृतक मनप्रीत सिंह के पिता कर्मजीत सिंह ने थाना दयालपुरा पुलिस के पास तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर बेटे को जहर देकर मारने की आशंका जताई।
थाना दयालपुरा पुलिस ने मृतक के पिता कर्मजीत सिंह की शिकायत पर सगे भाई सिमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव सलाबतपुरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मृतक के पिता कर्मजीत सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय बेटा मनप्रीत सिंह गांव के ही गुरप्रीत सिंह के घर दिहाड़ी पर काम करने गया था। बुधवार को गुरप्रीत सिंह एवं उसके दोनों साथी उसके बेटे को मारुति कार में डालकर घर छोड़कर फरार हो गए। शिकायत में बताया गया कि जब उन्होंने बेटे मनप्रीत को चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी, इसलिए उन्हें संदेह है कि उक्त गुरप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसके बेटे को जहर देकर मार दिया है।
विज्ञापन


थाना दयालपुरा के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर गांव के दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें