फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी टावर पर चढ़े चार बेरोजगार अध्यापक 

Sun, 16 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक मांगों के लिए रविवार सुबह दीवार फांद कर टीवी टावर पर चढ़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टीवी टावर पर चढे़ अध्यापकों के साथियों से संपर्क कायम करने का प्रयास शुरू कर दिया है। कमल सिंह, संदीप सिंह, जगदीप सिंह और अमन सिंह टावर पर चढ़े हुए हैं। वहीं उनके साथियों ने बादल रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


 ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के नेता जगदीप सिंह का कहना है कि वह कई बार अपनी मांगों को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सरकार टालमटोल कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में कई बार मुख्यमंत्री के साथ भी बैठक हो चुकी हैं, लेकिन वह भी आश्वासन देकर उनको टालते रहे हैं। उक्त नेता का कहना है कि दो माह पहले भी वह अपना शांतमई ढंग से गांव जै सिंह वाला में प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उस समय सरकार ने पुलिस के डंडे से उनके संघर्ष को दबाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


यूनियन नेता का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक उनके साथ टीवी टावर पर बैठे रहेंगे। वह भी नीचे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। यूनियन नेता ने कहा कि वह आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार के खिलाफ बडे़ स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उनके यूनियन के किसी भी सदस्य का कोई जानी नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी। 

दूरदर्शन टीवी टावर के बठिंडा स्थित प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने इस बारे में अपने उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। सुरक्षा संबंधी पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि टीवी टावर के पास हर समय उनका सुरक्षा गार्ड तैनात होता है, लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा कि उक्त अध्यापक किस तरह टीवी टावर पर चढे़ हैं। उन्होंने कहा कि टावर पर चढे़ लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह भी लिखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें