फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोष रैली निकालने से रोका, ईटीटी अध्यापक नजरबंद

Sun, 13 Mar 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में प्रदर्शन करते अध्यापक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबे समय से लटकती आ रही मांगाें के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ रविवार को रोष रैली और प्रदर्शन करने पहुंचे ईटीटी अध्यापकों को पुलिस ने टीचर होम में नजरबंद कर दिया। इसके बाद ईटीटी अध्यापकों ने छत पर चढ़कर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदेश भर से दो सौ से ज्यादा ईटीटी अध्यापक रविवार सुबह करीब 10 बजे मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए टीचर होम पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें टीचर होम में ही नजरबंद कर दिया। ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक एक्शन कमेटी के राज्य नेता जगप्रीत सिंह बठिंडा और रविंद्र कंबोज ने कहा कि सरकार अब तक पांच बार अध्यापक योग्यता परीक्षा ले चुकी है।

उन्होंने कहा कि  बेरोजगारों सेे करोड़ों रुपये एकत्र कर लिए हैं, लेेकिन स्कूलों में एक भी प्राइमरी अध्यापकों की पक्की भर्ती नहीं हुई। उक्त नेताओं ने बताया कि सरकार ने पांच साल के दौरान एक भी अध्यापक की भर्ती नहीं की, लेकिन फिर भी शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा 55,000 अध्यापकों की भर्ती की झूठी बयानबाजी कर वोटें बटोरने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष राम भजन सिंह ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई पैनल मीटिंग के दौरान उन्होंने 31 मार्च तक रिटायर होने वाले अध्यापकों के पद खाली होने पर पद बढ़ाने का जो विश्वास दिलाया गया था, वह जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने मांग की है कि पोस्टों में बढ़ोतरी कर 8500 अध्यापकों की भर्ती की जाए।

जनरल सचिव सरदूल सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से 29 फरवरी से 12 मार्च तक स्क्रूटनी की जानी थी, लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार इस पर रोक लगा दी गई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में लगे केसों के निपटारे के लिए सरकार कोई योग्य हल ढूंढकर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कर हर एक टेट पास उम्मीदवार को रोजगार दे। यदि सरकार ने इन मांगों की ओर गौर न किया तो आने वाले दिनों में तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा।

इस दौरान गुरदीप डोड मानसा, बलजिंद्र मानसा, गुरविंद्र गुरदासपुर, नवदीप अमृतसर, जसविंद्र श्री आनंदपुर साहिब, बलकार अत्री, जसवीर बरनाला, संतोख मानसा, अमृत फरीदकोट, रमेश कुमार अरोड़ा, कृष्ण सिंह संगरूर, माडू राम फाजिल्का और जोगिंद्र सिंह बरे मानसा मौजूद थे। देर शाम मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार बरजिंदर पाल कौर ने अध्यापकों को 15 मार्च को डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग के साथ बैठक का आश्वासन दिया। इसके बाद ईटीटी अध्यापकों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें