फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का मुखबिर होने के शक में युवक को मारी गोलियां, तेजधार हथियार से भी किए कई वार, चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का मुखबिर होने के शक में मंगलवार देर रात चार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर गोलियां दाग दीं। इसके बाद आरोपियों ने युवक तेज हथियार से कई वार किए और फरार हो गए। घायल अस्पताल में भर्ती है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कासाबाद निवासी मोनू मंगलवार देर शाम बाइक पर अपने घर जा रहा था। उसी समय दो बाइक पर सवार चार युवक उसका पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने मोनू पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। उनसे बचने के लिए घायल मोनू ने एक ढाबे में घुसकर शरण लेनी चाही लेकिन आरोपियों ने तेजधार हथियार निकालकर उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उस समय तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस टीम ने घायल मोनू को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। मोनू को दो गोलियां लगी हैं। उसके शरीर पर कई जगह घाव हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार जिस समय मोनू पर आरोपी हमला कर रहे थे वह बार-बार उसे पुलिस का मुखबिर बोल रहे थे। मामले की जांच कर रहे एसएचओ कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह उनकी तलाश में छापा मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें