फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे : सुखबीर 

Fri, 15 Apr 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल भैणी साहिब में माता चंद कौर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने शुक्रवार को श्री भैणी साहिब का दौरा किया। उन्होंने नामधारी मुख्यालय पहुंच कर सतगुरु ठाकुर उदय सिंह से मुलाकात की और माता चंद कौर की हत्या पर गहरा दुख जताया। डिप्टी सीएम ने नामधारी संगत को भरोसा दिलाया है कि माता चंद कौर के हत्यारे किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


सुखबीर ने माता चंद कौर के परिवार के सभी सदस्यों से भी मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने कहा कि माता चंद कौर की हत्या घिनौना कृत्य है। हत्यारों की तलाश में सरकार ने उच्चाधिकारियों की विशेष जांच टीम का गठन किया है। सुखबीर के साथ सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, सिकंदर सिंह मलूका, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, महेश इंद्र सिंह गरेवाल, संता सिंह उमैदपुरी और रंजीत सिंह ढिल्लों मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें