फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बैंक खातों के बारे में कैप्टन को देना होगा जवाब: सुखबीर

Sat, 02 Apr 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
सुख्‍ाबीर बादल - फोटो : file
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पार्टी वर्करों के साथ बैठक की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में नशीले पदार्थों के लिए एक कानून लागू करवाने के लिए पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। राजस्थान व मध्यप्रदेश में नशीले पदार्थों को लेकर अलग कानून है और पंजाब में अलग जबकि एक कानून ही होना चाहिए । 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर और बेटे युवराज रणइंदर सिंह के विदेशी बैंक खातों संबंधी सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन को प्रदेश के लोगों को जवाब देना पड़ेगा कि कैसे उनके  परिवार के बैंक खाते स्विस बैंक में खुले हैं। वहां जमा रुपया कहां से आया है। 

एसवाईएल के मामले पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विधानसभा में इस संबंधी बिल पास कर दिया गया है तो उसके बाद कुछ नहीं हो सकता। वह किसी कीमत पर एसवाईएल नहीं बनने देंगे। गत दिनों सी सर्वे द्वारा पंजाब में आम आदमी पार्टी को 100 के करीब विधानसभा सीटें जीतने संबंधी बताया गया है। इसे झूठा करार देते हुए बादल ने कहा कि अब तक तो कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे बहुत से सर्वे आएंगे और आम आदमी पार्टी अब दिल्ली की जनता का पैसा लगाकर इस तरह फिजूल खर्च कर खुद ही सर्वे करवा रही है । 
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश में किए जा रहे कैप्टन विद कॉफी पर बोलते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि इस प्रोग्राम का नाम पर कैप्टन विद विहस्की होना चाहिए। कांग्रेसी यह नाम रखकर तो कॉफी का अनादर कर रहे है। 

बरगाड़ी कांड के लिए बनाए गए जोरा कमीशन को पुलिस की ओर से सहयोग न करने के मामले पर बादल ने कहा कि उन्होंने तो पुलिस को हिदायतें की हुई हैं कि जोरा कमीशन को जिस तरह की भी पुलिस के सहयोग की जरूरत हो वह करें लेकिन अगर इस तरह की बात कोई सामने आ रही है तो वह जांच करवा लेंगे। आरोपी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर खुद कार्रवाई करेंगे । 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई पॉलिसी के तहत पंजाबी सूबे व इमरजेेंसी मोर्चे में जेल काटने वाले बुजुर्गों को दी जाने वाली एक हजार रुपये की पेंशन के लिए अब बुजुर्गों को आसानी से मिल जाएगी क्योंकि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब किसी भी बुजुर्ग को जेल रिकार्ड या अन्य मुश्किल भरी फॉरमेल्टी नहीं करनी पडे़गी।  

संसदीय सचिव सिंगला को लगाई फटकार 
शनिवार को पार्टी वर्करों के साथ बैठक करने से पहले सुखबीर बादल ने मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला सहित उनके साथ मौजूद अन्य अकाली नेताओं को एक होटल में अच्छी तरह से फटकार लगाते हुए कहा कि बैसाखी पर तलवंडी साबो में होने वाली अकाली दल की राजनीतिक कांफ्रेंस में जिन लोगों व वर्करों को बसों में लाया जाएगा उन्हें घर से ही कसमें खिलवाकर लाना कि वह अकाली दल की रैली में ही जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें