फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर बनने पर कोई एतराज नहीं : सुखबीर

विज्ञापन
सुनाम में शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते सुखबीर बादल व अन्य। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिल में शहीदों के प्रति दर्द नहीं है। किसी शहीदी समागम में शामिल नहीं होना इसका प्रमाण है। सुखबीर शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय ओलंपिक स्टेडियम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने शहीदों की उचित यादगारें बनाईं और शहीद ऊधम सिंह की यादगार के लिए जमीन खरीदी थी लेकिन दुर्भाग्य है कि कैप्टन सरकार साढे़ तीन साल में यादगार का केवल निर्माण ही शुरू कर सकी है। अकाली भाजपा सरकार ने नौजवान पीढ़ी में देशभक्ति की अलख जगाने के उद्देश्य से यादगारों की उसारी करवाई थी लेकिन वर्तमान सरकार तो केवल जनता को लूटने में लगी है। उन्होंने कहा कि महान शहीदों के समागमों में स्कूली छात्रों को भी लाया जाना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। किसी धर्म की यादगार बनना अच्छा है। बादल ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार तुरंत उचित कदम उठाए। इस मौके पर एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल, विन्नरजीत सिंह गोल्डी, बलदेव सिंह मान, प्रकाश चंद गर्ग, परमबंस सिंह बंटी, रविंदर सिंह चीमां, राजिंदर दीपा और परमजीत भोला हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें