फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की आत्महत्या

Sat, 02 Nov 2013 07:10 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। थाना बस्ती जोधेवाल के इलाके नूरवाला रोड पर शनिवार को एक युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मोहल्ले में रहने वाले लड़के बबलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बबलू की पुलिस तलाश कर रही है।

नूरवाला रोड निवासी युवती के पिता अमरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला एक लड़का परेशान करता था।

उसने इसका विरोध भी जताया, लेकिन उसने तंग करना बंद नहीं किया। परेशान होकर उसने फंदा लगा लिया। थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि बबलू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें