फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में सुसाइड मामले में पुलिस ने की 174 की कार्रवाई

Sun, 22 May 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा के गांव कोटडा कोडियां वाला के लोग बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के बालियांवाली पुलिस स्टेशन के शौचालय में युवती की ओर से खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। पुलिस ने शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। हरियाणा के जिला सिरसा के गांव दादू में रविवार को युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं उक्त थाने के सामने दो विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से इंसाफ लेने के लिए धरना जारी है। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम को पुलिस थाने में अपने रिश्तेदारों व गांव की पंचायत के साथ पहुंची युवती जसवीर कौर ने शौचालय में संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद यह बात सामने आई कि युवती ने शर्मिंदगी के चलते थाने में ही फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

युवती जसवीर कौर अपनी बुआ की लड़की के साथ पटियाला के एक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी, जहां से वह अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद युवती वापस गांव कोटडा कौडिया वाली आ गई थी। इसके बाद गायब हुई युवती के परिजन और गांव की पंचायत के सदस्य जसवीर कौर को साथ लेकर बालियांवाली थाने में चले गए थे। वहां पर जब पुलिस युवती से पूछताछ कर रही थी तो इस दौरान जसवीर कौर थाने के शौचालय में चली गई। वहां पर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


गांव के सरपंच पाला सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि पुलिस का इस मामले में कोई कसूर नहीं है। युवती ने शर्मिंदगी के चलते यह कदम उठाया है। एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा का कहना है कि धारा 174 के तहत कार्रवाई कर युवती जसवीर कौर का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। सूत्रों के अनुसार युवती अपने प्रेमी के साथ पटियाला से चली गई थी। शनिवार देर शाम वह पुलिस के संपर्क में आई। उसने पुलिस को साफ तौर पर बता दिया कि वह हाईकोर्ट में अपने प्रेमी के साथ शादी करने के बाद ही गांव वापस आएगी। 

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ने पुलिस पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने के आगे धरना लगा दिया। किसान यूनियन के नेता काका सिंह का कहना था कि गांव भूंदड़ निवासी एक महिला ने बूटा सिंह और प्रगट सिंह पर हमला किया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके अलावा गांव बालियांवाली से कुछ समय पहले संदिग्ध अवस्था में गायब हुए दो नाबालिग बच्चों के मामले को लेकर परिजनों व अन्य लोगों ने थाने के गेट आगे धरना लगा दिया। गांव के सरपंच धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव के दो नाबालिग बच्चे कुछ समय पहले संदिग्ध अवस्था में गायब हो गए थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। थाना बालियांवाली के प्रभारी इकबाल खान का कहना था कि वह उक्त मामलों के बारे अभी जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें