जिले के गांव जंडावाला निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान गुरमेल सिंह (35) के रूप में हुई है।
किसान यूनियन के नेता शिंगारा सिंह मान ने बताया कि किसान गुरमेल सिंह पर सरकारी व गैर सरकारी कर्ज था। इससे वह परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि इसी परेशानी के कारण शुक्रवार देर शाम गांव के पास से जाती रेलवे लाइन से गुजर रही रेलगाड़ी के आगे कूदकर उसने खुदकुशी कर ली।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार की आर्थिक तौर पर सहायता करे और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।